UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पुलिस ने लूट में शामिल दो शातिर लुटेरों को दबोचा, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास से पकड़े गये चोर

trfgcvkj.blkjhgfd

*लूट की घटना में शामिल मोटरसाइकिल, चोरी किया सोना,व 10240 की नकदी बरामद*

हैदरगढ़/बाराबंकी–14 मई 

हैदरगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर से ही सही लेकिन हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर गांव में महिला के साथ हुई लूट कि घटना का पर्दाफाश करने में हैदरगढ़ पुलिस कामयाब हुई है। महिला से झुमकी लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई टूटी हुई झुमकी का सोना , नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस व हैदरगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में डिजिटल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस टीम ने तारागंज अंडरपास के पास घेराबंदी कर की जिससे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा सका। वहीं 

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी लखनऊ व मोहम्मद फहद खान निवासी सतरिख, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु सोने का टूटा हुआ कान का झुमका, ₹10,240 नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP 32 QL 3686 बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 30 अप्रैल 2026 को थाना हैदरगढ़ क्षेत्र के दादूपुर गांव में एक महिला के कान से सोने की झुमकी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।

कोतवाली पुलिस के अनुसार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है व कई अन्य मामले अलग अलग क्षेत्रों में दर्ज हैं। पुलिस इस प्रयास में जुटी है कि कहीं दोनों ने आसपास के क्षेत्रों में अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की है। वहीं हैदरगढ़ पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। पिछले दिनों एक हफ्ते में दो लूट की घटनाओं से पुलिस पेट्रोलिंग पर लगातार सवालिया निशान उठने शुरू हो गये थे।

थाना हैदरगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है, जबकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। लोगों का मानना है कि गिरफ्तारी के बाद चोरी व लूट की घटनाओं में कमी आयेगी। दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

                                              ब्यूरो चीफ़ 

                                           शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें