हैदरगढ़/बाराबंकी–05 मई
पिछले दिनों हुई दयालगंज में मारपीट व लूट की घटना व उसके बाद हुई सुस्त कार्यवाही को लेकर पीड़ित ने त्वरित कार्रवाई किये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाराबंकी का दरवाजा खटखटाया है।
आपको बता दें कि मुकेश कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम पालपुर ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर 90 हजार की लूट व मारपीट की घटना को लेकर दो लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायत की थी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मामले को लेकर मुकदमा भी दर्ज कर लिया था लेकिन पीड़ित परिवार पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आया व पुलिस मुख्यालय बाराबंकी जा पहुंचा जहां पर मामले को लेकर त्वरित व निष्पक्ष जांच की मांग की व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में यदि मामला सही पाया गया तो कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी







