UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भाकियू राष्ट्रीयतावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया होम अरेस्ट 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–01 मई 

बुधवार शाम को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने होम अरेस्ट कर लिया वहीं संगठन के तेजतर्रार जिलाध्यक्ष विधि चंद्र यादव को स्थानीय पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया। आपको बता दें कि भाकियू राष्ट्रीयतावादी अपनी मांगों को लेकर 1 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास का घेराव करने वाली थी। इससे ठीक पूर्व संगठन के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष विधि चंद्र यादव ने किसानों के लिये एक संदेश जारी करते हुये कहा कि मैं सभी साथियों को एक संदेश देना चाहता हूं कि ये जो भी किसान विरोधी ताकते मुझे अपने किसान भाइयों के न्याय की लड़ाई लड़ने में रोकने का प्रयास कर रही हैं हम इन सभी से भली भांति परिचित हैं व इन सभी ताकतों के आगे हम झुकने वाले नहीं है आप सभी लोग साथ दीजिए हम आपकी आवाज को हमेशा की तरह आगे भी उठाने का कार्य करेंगे । आज जिस तरह से कल दिनांक 01/05/2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से किसान वार्ता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से हम वार्ता करना चाह रहे थे उसी के लिए हमे आज उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया जा रहा है जो काफी निंदनीय है। गिरफ्तारी को लेकर हैदरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था कायम करने के लिये गिरफ्तारी की गयी है। भाकियू नेता अस्तित्व प्रताप सिंह प्रिंस ने ये जानकारी मीडिया से साझा करते हुते बताया कि आज के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

                                               ब्यूरो चीफ़ 

                                             शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें