हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत कि जनता के बीच में विकास पुरूष की बन रही छवि
हैदरगढ़, बाराबंकी–28 अप्रैल
हैदरगढ़ के तेजतर्रार विधायकों में शुमार भाजपा विधायक दिनेश रावत एक के बाद एक लगातार पुलों का लोकार्पण व उद्घाटन कर रहे हैं। इसी क्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के अंतर्गत उन्होंने आदि गंगा माँ गोमती के तट पर स्थित मौलाबाद घाट पर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए लगभग 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पीपा पुल का आज विधिवत पूजन अर्चन कर उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए विधायक दिनेश रावत ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की मातृशक्ति, बुजुर्गों, किसानों एवं आमजन की आवाजाही को सुगम बनाएगा तथा दर्जनों गांवों के लोगों के लिये आवागमन में बड़ी राहत प्रदान करेगा। साथ ही स्थानीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विधायक जी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मजरे तक विकास की किरण पहुंचाना है तथा अंत्योदय के संकल्प के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु वे निरंतर कार्यरत हैं। इसके लिये जो बन पड़ेगा उससे वो कभी पीछे नहीं हटेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, जिला मंत्री कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू भैया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आरती रावत, मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह मोनू, राम तीरथ वर्मा, प्रहलाद शरण जयसवाल,रामनाथ वर्मा, अंबर शरण जयसवाल, सुशील पटेल, प्रधान प्रतिनिधि त्रिवेदीगंज अरुण शुक्ला, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि हैदरगढ़ पंकज दीक्षित, सुनील वर्मा, प्रधान संजय वर्मा, शेखर सिंह बेलहरी, संजय रावत , सचिन सिंह प्रधान ककरी, श्यामू वर्मा, लायक राम यादव श
, मोहित वर्मा, प्रदीप बाजपेई जी, रवि सिंह मामा, संतदीन रावत, बसंत वर्मा, दिनेश पासी, लव कुश पांडे, वेद वाजपेई समेत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व
कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








