हैदरगढ़/बाराबंकी–23 अप्रैल
सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अहिर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में गरीब का मकान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार लगभग सुबह 10 बजे रामपाल पुत्र रामसरन के छप्परनुमा कोठरी में अचानक से आग लग गई, आग की लपटें देखकर लोग इकट्ठा हो गये जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से आग बुझाई गई। आग पर काबू पाते पाते रामपाल का मकान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई गई है जिसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








