UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गौशाला की खबर कवरेज करने पर पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लिखित शिकायत सीसीटीवी फुटेज आया सामने 

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–17 अप्रैल 

गौशाला की खबर कवरेज करने गये एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को जान से मारने की धमकी मिली है जिसको लेकर संबंधित थाने में पत्रकार द्वारा लिखित शिकायत की गयी है। पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के जमीन हुसेनाबाद का है। पत्रकार दिलीप तिवारी निवासी रामपुर मजरे जमीन हुसेनाबाद ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल 2026 को डीपीआरओ बाराबंकी व गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष गौशाला की जांच के लिये आये थे वहीं पर पत्रकार भी अपने पत्रकार साथियों के साथ मौके पर ही मौजूद था और खबर कवरेज कर अपने नटबीरन स्थित आवास पर वापस आकर बैठे थे तभी जमीन हुसेनाबाद निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू फार्च्यूनर कार नंबर यूपी 32, एम एन 0018 लेकर पहुंचे और गौशाला की खबर से भड़के व अपने आपको प्रधान प्रतिनिधि बताने वाले सोनू सिंह ने जाबेजा जातिसूचक गालियां दी, दिलीप तिवारी ने मीडिया को बताया कि सोनू सिंह ने उन्हें गाली के साथ साथ जान से मारने की धमकी दी और कहा कि रिवाल्वर की सारी गोलियां सीने में उतार दूंगा। दिलीप तिवारी ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है। वहीं उक्त मामले को लेकर जब थाना प्रभारी यशकांत सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

                                          ब्यूरो चीफ़ 

                                       शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

1 thought on “गौशाला की खबर कवरेज करने पर पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लिखित शिकायत सीसीटीवी फुटेज आया सामने ”

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें