राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा,भाजपा विधायक दिनेश रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, सुनील सिंह व आरती रावत की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन
हैदरगढ़/बाराबंकी–14 अप्रैल
विधायक दिनेश रावत के नेतृत्व में हैदरगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ अंतर्गत बाबा टीकाराम धाम स्थित आदि गंगा माँ गोमती के बाजपुरा घाट पर आम जनमानस द्वारा वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पक्के पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा व भाजपा विधायक दिनेश रावत के कर कमलों द्वारा द्वारा सम्पन्न हुआ। पक्के पुल के निर्माण के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 32 करोड़ रूपये की परियोजना को स्वीकृति दी गयी थी।
शिलान्यास के अवसर पर बोलते हुवे दिनेश रावत ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर हो रहा है। प्रस्तावित पुल निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्राप्त होगी। दिनेश रावत ने कहा कि लोगों की मांग केवल एक पुल की थी, हम 5-5 पुल जनता को समर्पित करने जा रहे हैं, ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को दर्शाता है। मीडिया से बात करते हुये दिनेश रावत ने कहा कि भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है और कश्मीर में जिस तरह से आतंक का माहौल था लेकिन भाजपा ने उसे समाप्त करने का काम किया, ठीक उसी तरह बंगाल में भी भाजपा करने जा रही है।
मुख्य अतिथि ने सतीश चंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया और कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पुल के निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने बताया कि लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। पुल बनने से बरसात के समय आने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा, विधायक दिनेश रावत, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आरती रावत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शुशील जायसवाल, अरूण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, रणवीर सिंह मोनू, रामतीरथ वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि बेहटा रामकिशोर मिश्रा, जिला मंत्री भाजपा कृष्ण कुमार सिंह “मुन्नू भैय्या”, चेयरमैन आलोक तिवारी, टीकाराम धाम के महंत बाबा कमलेश दास, सभासद एवं भाजपा नेता अजय तिवारी नन्हे भैय्या, कौशलेंद्र शुक्ला, सौरभ मिश्रा, शेखर मिश्रा, महादेव पाठक, एचके शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार राजू भैया, राजकुमार सिंह, समेत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी









1 thought on “बत्तीस करोड़ की लागत से टीकाराम धाम में बनेगा पक्का पुल, राज्यमंत्री सतीश शर्मा व विधायक दिनेश रावत ने किया भूमिपूजन ”