हैदरगढ़/बाराबंकी–08 अप्रैल
मंगलवार को को भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक की मासिक बैठक ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर पर ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान की अध्यक्षता व तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई! जिसका संचालन युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूल चन्द्र रावत ने किया! बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि 09 अप्रैल 2026 को बाराबंकी के गन्ना दफ़्तर में किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर होने वाली महापंचायत मे सभी ग्राम अध्यक्षो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचने की अपील की गई, बैठक में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आदिल खान, युवा ब्लॉक अध्यक्ष फूल चन्द्र रावत, तेज प्रताप यादव, शिव शंकर, गुरदेई, ओम प्रकाश, सुरेश चंद, शिवमोहन, बृजमोहन, अरविंद कुमार, शिव प्यारी, फूल कली, सत्यवती, भगवानदीन, जाहिदा खातून आदि सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित व जय जवान जय किसान के नारे के साथ किसानों के लिये व देश के लिये हमेशा लड़ाई लड़ने की बात कही।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








