UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विद्युत विभाग में बड़ा खेल, राजस्व को लाखों का चूना!

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ/निजामपुर मल्हौर–03 अप्रैल

लौलाई पावर हाउस (गोमती नगर ज़ोन)अवर अभियंता (JE) की दबंगई:

नियमों को किया तार-तार!
लखनऊ के गोमती नगर ज़ोन से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। लौलाई पावर हाउस क्षेत्र के निजामपुर मल्हौर में तैनात अवर अभियंता (JE) ने विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए निजी स्वार्थ में एक अवैध स्थाई कनेक्शन निर्गत कर दिया है।

कैसे हुआ ‘खेल’?

70 रुपये वर्गफीट की योजना को ठेंगा:

जहां नियमतः 70 रुपये वर्गफीट के हिसाब से चार्ज लिया जाना चाहिए था, वहां अपनी ‘जेब गरम’ कर JE ने सामान्य कनेक्शन दे दिया।

अधूरा निर्माण, फिर भी परमानेंट कनेक्शन:

चौंकाने वाली बात यह है कि भवन का निर्माण कार्य अभी अधूरा है नियमों के अनुसार ऐसे में स्थाई कनेक्शन नहीं दिया जा सकता,लेकिन अवर अभियंता ने ‘निजी हित’ को सर्वोपरि रखा।

राजस्व की चपत:

जेई और संविदाकर्मी की जुगलबंदी ने विभाग के राजस्व को लाखों रुपये की क्षति पहुँचाई है।

जेई और संविदाकर्मी की सांठ-गांठ आई सामने
सूत्रों की मानें तो इस पूरे भ्रष्टाचार के पीछे अवर अभियंता और एक संविदाकर्मी का गहरा गठजोड़ है दोनों की आपसी सेटिंग से सरकारी खजाने को चूना लगाकर अवैध रूप से फाइलें पास की जा रही हैं।

क्या होगी कोई कार्रवाई?

इलाके में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है। अब देखना यह है कि क्या उच्चाधिकारी इस ‘भ्रष्ट जुगलबंदी’ पर लगाम लगाएंगे या इसी तरह राजस्व लुटता रहेगा?

                                            ब्यूरो रिपोर्ट 

                                       दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें