UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ककरी के विराट कवि सम्मेलन में बही काव्य की गंगा कवियों ने समां बांधा 

trfgcvkj.blkjhgfd

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी–23 मार्च

नवरात्रि के पावन अवसर पर विकास खंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के ककरी गाँव में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में रविवार को पूरी रात काव्य की रसधार बही। 

ककरी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में जगन्नाथ सिंह लम्बरदार के आयोजन व ज्ञानेन्द्र पाण्डेय अवधी मधुरस की अध्यक्षता तथा वेद प्रकाश सिंह प्रकाश के संचालन में कवि सम्मेलन भोला पागल की वाणी वन्दना से शुरू हुआ। तत्पश्चात सुप्रसिद्ध गीतकार रविन्द्र रंजन फिरोजाबादी ने वैरियों के मुण्ड को कलम करने के लिए कवि की कलम तलवार होनी चाहिए जैसे ओज एवं श्रंगारिक गीत सुनाए तो कवियित्री सुधा सिंह सुधा ने मिल गये जब नयन से नयन तो प्रेम पूजा है जग ने बताया मुझे जैसे श्रंगारिक गीत सुनाए। अमेठी के कवि ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने फूल पांखुरी से मत अलग कीजिये तो हास्य के कवि भोला पागल ने चलौ घसीटे परधानी मा ताल तड़ाका ठोंकि दियौ से लोगों को गुदगुदाया। हास्य व्यंग्य के कवि सुनील वाजपेयी शिवम् ने वर्तमान समय में गाँवों में चुनावों को लेकर गाँव चौरहे द्याखौ रिश्तन बढ़ी दुहाई है,तथा चाय पकौड़ी औ रसगुल्ला कै देखतै आडर दियय लागि जैसी रचनाओं सुनाकर वाहवाही बटोरी। इन्द्र प्रसाद रत्नेश ने यदि विश्वकप कविताओं का भी होता कहीं, सारे कवि दौड़ दौड़ आते निज घर से,कमजोर दिल वाले कांप जाते डर से जैसी व्यंग्य परक कविताओं से मनमोहा।वरिष्ठ लोक गीतकार संत प्रसाद जिज्ञासु ने पतिया न भेजे नहि दियत सपनवा, कौनी आस जुड़ाय मोरा मनवा जैसे समसामयिक गीतों से शमां बांध दिया तो संचालन कर रहे कवि वेद प्रकाश सिंह प्रकाश ने चाह सत्ता धन बिछौना हो गया है, स्वार्थ में सम्बन्ध बौना हो गया है तो कवि सुशील पाण्डेय ने जब से लगा है ई चैत महिनवा, अंगुरी के पोरन गिनित है दिनवा तथा हे अम्बे मइया तुमही होहु सहाई जैसे गीत सुनाए। इसके अलावा कवि राघवेंद्र सिंह , संजय शर्मा रुद्र, सौरभ वर्मा हसमुख आदि ने सरस रचनाओं से श्रोताओं को विभोर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर सभी कवियों को अंगवस्त्र व फूल माला से स्वागत किया। इस मौके पर लोकेन्द्र सिंह, रिदांस सिंह चौहान, प्रधान सोनू सिंह, प्रधान गुड्डू सिंह, सचिन सिंह, सतीश सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

                                         ब्यूरो रिपोर्ट 

                                   दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें