लखनऊ–19 मार्च
भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर आज गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-05 स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भव्य आयोजन किया गया|
जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति,श्रद्धा और हर्षोल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला कार्यक्रम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा|
19 मार्च को आयोजित इस उत्सव में सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी थी हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा|
भक्तों ने महादेव के दरबार में हाजिरी लगाकर नए साल की सुख-समृद्धि की कामना की मंदिर को विशेष रूप से फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया था,जो आकर्षण का केंद्र रहा|
समिति के सदस्यों ने संभाली कमान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों का विशेष योगदान रहा|
कार्यक्रम का कुशल संचालन और व्यवस्था निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों की देखरेख में संपन्न हुई|
अनिल श्रीवास्तव,सुरेश चंद्र मिश्रा, संतोष उपाध्याय,कृष्ण गुप्ता,राकेश सिंह,हरीश भट्ट,अजय अग्रवाल और मोहित सिंह प्रमुख सहयोगी रहे|
ए0के0श्रीवास्तव,कविता उपाध्याय,माया पांडेय,रीना शुक्ला,रश्मि अग्रवाल,राखी उपाध्याय,रचना श्रीवास्तव,दक्षा श्रीवास्तव,शशिबाला,उषा किरन,प्रियंका रस्तोगी और कुसुम श्रीवास्तव की विशेष सहभागिता रही|
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और भारतीय कैलेंडर विक्रम संवत के महत्व से अवगत कराना है|
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया|
आज का यह आयोजन केवल एक पर्व नहीं,बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है भक्तों की अपार श्रद्धा ने इस नववर्ष को यादगार बना दिया|
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








