क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया नवनिर्मित शौचालय व खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन
हैदरगढ़/बाराबंकी–12 मार्च
वि०ख० क्षेत्र हैदरगढ़ के ग्राम मोहम्मदपुर स्थित सर्वोदय बाल विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विधायक दिनेश रावत व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुये। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिनेश रावत व श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया व क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित लगभग ₹ 7,20,000 की लागत से बने नवनिर्मित शौचालय व ग्राम रामपुर में लगभग 2 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित 100 मीटर खड़ंजा मार्ग का उद्घाटन विधायक जी द्वारा किया गया! इस अवसर पर बोलते हुये विधायक दिनेश रावत ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है व गरीब मजलूम, शोषित,वंचित हर वर्ग का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने कहा कि मोदीजी और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है और क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आज क्षेत्र के हर गांव में बिजली की सप्लाई 18 से 20 घंटे हो रही है। अन्नदाता किसानों को किसान सम्मान निधि भी दी जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह ‘मोनू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कोठी कौशलेंद्र शुक्ला, विद्यालय के प्रबंधक राजेश प्रताप सिंह , क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश कुमार, अरविंद सिंह, सहित काफी संख्या में भाजपा के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








