UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ग्रामीणों को मुख्यमंत्री योगी डीएम शशांक त्रिपाठी और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा से न्याय की उम्मीद विधायक दिनेश रावत को सौंपा मांग पत्र

trfgcvkj.blkjhgfd

हैदरगढ़/बाराबंकी–10 मार्च 

हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र की रनापुर ग्राम पंचायत में जय संतरी माता भक्तिन स्थल पर बारात घर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अपनी मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान जतिन चौधरी के नेतृत्व में हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत को मांग पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और उप जिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा से न्याय की उम्मीद जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गरीब, आश्रित और दलित परिवारों की बेटियों की शादी और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। इसलिए जय संतरी माता भक्तिन स्थल पर बारात घर बनाए जाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन को गांव के किसी अन्य स्थान पर बनाने की मांग भी उठाई है।

बताया जाता है कि आज मंगलवार को हैदरगढ़ तहसीलदार कविता ठाकुर, नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी, लेखपाल प्रशांत अवस्थी, राजस्व निरीक्षक और पुलिस टीम अन्नपूर्णा भवन के लिए जमीन चिन्हित करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और कहा कि जिस स्थल पर जमीन चिन्हित की जा रही है, वहां पहले से शिवलिंग स्थापित था, जिसे कुछ अराजक तत्वों ने रात के अंधेरे में हटा दिया।

ग्रामीणों ने मांग की कि इसी स्थल पर जय संतरी माता भक्तिन स्थल के पास बारात घर का निर्माण कराया जाए, जिससे गांव के गरीब और दलित परिवारों को विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिल सके।

इस मामले को लेकर विधायक दिनेश रावत ने अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा उनकी मांग पर न्यायपूर्ण निर्णय लेंगे।

मांग पत्र देने वालों में बाबा शक्ति दास,मेवालाल,अयोध्या प्रसाद,मिश्रीलाल,रमन,शुभम, बजरंग,पच्चू लाल,संतलाल,रजकला,सुनीता,राधा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

                                          ब्यूरो रिपोर्ट 

                                   दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें