UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रशासन की बड़ी कार्यवाही उन्यासी लाख की सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त

trfgcvkj.blkjhgfd

बाराबंकी–26 फ़रवरी

जिले में सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 79 लाख रुपये मूल्य की बंजर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया।

जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि पर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर रखा गया था।

मामले की शिकायत और जांच के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन कराया और पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटवाया कार्यवाही के दौरान मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया|

अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा|

उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वर्षों से खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था।जिससे राजस्व विभाग को नुकसान हो रहा था।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी हो तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

                                           ब्यूरो रिपोर्ट 

                                    दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें