हैदरगढ़/बाराबंकी–22 फरवरी
जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हैदरगढ़ में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन प्रकरणों में तत्काल राहत संभव थी, उनका मौके पर ही निस्तारण करवाया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 260 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिलाधिकारी द्वारा सख्त दिशा- निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में त्रिवेदीगंज क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी गौरी शंकर द्वारा सरकारी खड़ंजे पर विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राधेश्याम द्वारा विद्युत कनेक्शन में नाम सही कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। दिनेश कुमार पुत्र रामदास निवासी कोलहदा पुर द्वारा पट्टे की जमीन नपवाकर चिन्हित करते हुए कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने तहसीदार की अध्यक्षता में टीम गठित कर समाधान कराने के निर्देश दिए। राममनोहर निवासी ग्राम मवैया कला द्वारा खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा हटाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 260 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें 11 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से 134 प्राप्त हुई तो वहीं पुलिस विभाग से 32, विकास विभाग से संबंधित 20 तो वहीं विद्युत विभाग से 14, खाद्य एवं रसद विभाग से 8 शिकायती प्राप्त हुई इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित कुल 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का पूरी प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय अवधि के भीतर पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा, तहसीलदार कविता ठाकुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी हैदरगढ़ पूजा सिंह, खंड विकास अधिकारी त्रिवेदीगंज प्रियंका सिंह, आपूर्ति निरीक्षक अभिनव कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल, थाना प्रभारी लोनी कटरा अभय कुमार मौर्य सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
पहाड़ पुर गाँव की रहने वाली आवेदिका राघवती निवास ने आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके एक गाटे में उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया है, जिस पर जिलाधिकारी के आदेश पर तत्काल उनका नाम जोड़ते हुए खतौनी की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, सरकारी रास्ते/चकमार्ग, राशन कार्ड, पेंशन, आवास एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








