हैदरगढ़/बाराबंकी–21–फरवरी
उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम द्वारा क्षेत्र के बड़नापुर गाँव में सरकारी चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाया गया।
बताते चलें कि बड़नापुर गाँव निवासी राजू सिंह द्वारा पूर्व में संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी से शिकायत कर ग्राम समाज की चकमार्ग भूमि गाटा संख्या 81 व 87 और 88 पर गाँव के ही लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई थी।
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि सरकारी चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण की वजह से उनके खेतों तक आने जाने का रास्ता बंद हो गया है जिसकी वजह से ऊनकी गन्ने की फसल खड़ी हुई हैं।उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा ने इस शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिसके क्रम में नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम राजस्व निरीक्षक बालकृष्ण उपाध्याय, हल्का लेखपाल सनिकांत, लेखपाल कुलदीप व रामसजीवन द्वारा उक्त सरकारी चकमार्ग से ट्रैक्टर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
नायाब तहसीलदार रामजी द्विवेदी ने बताया कि सरकारी चक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की गई थी उपजिलाधिकारी के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








