हैदरगढ़- सुबेहा-शुकुलबाजार मार्ग पर आवागमन होगा सुगम
डबल लेन का रेलवे ओवर ब्रिज हुआ स्वीकृत, 76 करोड़, 41 लाख की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज
हैदरगढ़/बाराबंकी–19 फरवरी
कभी कुछ ही दिनों पहले हैदरगढ़ के तेजतर्रार विधायकों में शुमार दिनेश रावत ने 52 सड़क मार्गों के लिये स्वीकृति दिलाई थी, लेकिन अब क्षेत्र के लिये एक बड़ी सौगात जनता को समर्पित करने जा रहे हैं|
आपको बता दें कि विधानसभा क्षेत्र 272 हैदरगढ़ की जनता के लिए ये अत्यंत हर्ष का विषय है कि विधायक दिनेश रावत के निरंतर प्रयासों एवं परिश्रम से केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना सी.आर.आई.एफ. के अंतर्गत हैदरगढ़–सुबेहा मार्ग पर ग्राम पंचायत पेचरूवा के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-159 पर ₹76 करोड़ 41 लाख की लागत से डबल लेन ऊपरगामी सेतु (ओवरब्रिज) निर्माण को स्वीकृति मिली है|
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विधायक श्री रावत ने रेल मंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेतु निर्माण क्षेत्र की जनता को लंबे समय से झेल रही जाम एवं दुर्घटनाओं की समस्या से राहत दिलाएगा तथा आवागमन को सुरक्षित, सुगम और तेज बनाएगा|
उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को नई गति प्रदान करेगी। क्षेत्रवासियों की सुविधा और विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी जनहित से जुड़ी योजनाएँ क्षेत्र में लाने के लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे! जैसे ही जानकारी आम हुई इसके बाद विधायक को बधाई देने के लिये शोसल मीडिया व फोन पर लोगों ने बधाई देना शुरू कर दिया|
ब्यूरो रिपोर्ट
दैनिक सुदर्शन प्रवाह








