UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

माघ मेले की ऐतिहासिक धरती पर लॉन्च हुआ द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर

trfgcvkj.blkjhgfd

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू हुई फिल्म देश के कई राज्यों से मिला अभूतपूर्व सहयोग

प्रयागराज–10 फ़रवरी

माघ मेले की पावन और ऐतिहासिक धरती पर कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर भव्य आयोजन के साथ लॉन्च किया गया। संगम लोवर मार्ग स्थित श्री देवरहा बाबा मंच न्यास में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने आस्था सिनेमा और संवेदनशील विषय को एक मंच पर ला दिया|

इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा अभिनेता अमित राव प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी अभिनेता दिनेश त्रिवेदी फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा सहित पूरी टीम उपस्थित रहे माघ मेले जैसे वैश्विक आयोजन के बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया|

फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की परिकल्पना और शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हुई। माघ मेले के सफल और वैश्विक आयोजन ने इस ट्रेलर लॉन्च को एक विशेष पहचान दी और फिल्म के संदेश को व्यापक मंच प्रदान किया|

फिल्म की शूटिंग के दौरान मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा एक अत्यंत संवेदनशील विषय पर आधारित इस फिल्म के मणिपुर शेड्यूल के दौरान राज्य सरकार ने पूरी टीम को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया, जिससे फिल्मांकन सुचारू रूप से पूरा हो सका|

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म के उत्तराखंड शेड्यूल को विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी अनुकूल बनाते हुए पूरा सहयोग दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च कर पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया|

इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा ने कहा माँ गंगा के आशीर्वाद से पिछले वर्ष इसी माघ मेले से मेरी ज़िन्दगी बदल गई और अब फ़िल्म पूरी होने के बाद फ़िल्म का ट्रेलर यहाँ लांच होना बहुत ही भावात्मक और गौरव के क्षण है निर्देशक सनोज मिश्रा जी ने मुझे मुझे गर्व है कि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा हूं जो सच और संवेदना को सामने लाती है|

प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने कहा अपने शहर प्रयागराज में माघ मेले के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना मेरे लिए बेहद खास है। यह फिल्म एक सच्ची और जरूरी कहानी कहती है, और इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है|

अभिनेता अमित राव ने कहा द डायरी ऑफ मणिपुर सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक अनुभव है जिस संवेदनशीलता और सच्चाई के साथ इसे बनाया गया है वह दर्शकों को जरूर छुएगी|

अभिनेता दिनेश त्रिपाठी ने कहा देश के अलग-अलग राज्यों से मिले सहयोग ने इस फिल्म को और मजबूत बनाया है यह फिल्म समाज से जुड़ा एक जरूरी सवाल उठाती है|

फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर अपने संवेदनशील विषय मजबूत अभिनय और यथार्थपरक प्रस्तुति के चलते पहले ही चर्चा में है माघ मेले में हुए इस भव्य ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्म ने दर्शकों और मीडिया के बीच एक मजबूत उत्सुकता जगा दी है|

                                    दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                   संवाददाता लखनऊ 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें