रामनगर/बाराबंकी–09 फरवरी
रामनगर थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसने लोगों की नींद हराम कर दी और पुलिस महकमे को ही कटघरे में खड़ा कर दिया एक शिकायत की जांच के लिए घर पहुंचा दरोगा कथित तौर पर पीड़िता पर ही दिल हार बैठा धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी, मुलाकातें होने लगीं और फिर मामला जांच से इश्क तक पहुंच गया|
पीड़ित पति का आरोप है कि दरोगा ने उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया, चोरी-छिपे फोन पर बात करता रहा और उसकी गैरमौजूदगी में घर तक पहुंचने लगा। विरोध करने पर दरोगा ने पूरे परिवार को डकैती के मुकदमे में फंसाने की धमकी तक दे डाली|
इतना ही नहीं, पीड़ित के मुताबिक बहन के विरोध के बावजूद दरोगा पत्नी को कार में बैठाकर ले गया और बाद में तहसील के पास छोड़ दिया। परिवार के लिए यह सब किसी सदमे से कम नहीं था|
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब कथित बातचीत की कॉल डिटेल और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी|
हालांकि आरोपी दरोगा अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है,लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और महिला को बयान के लिए बुलाया गया है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी|
देखने वाली बात होगी कि क्या पुलिस निष्पक्ष जांच कर अपने ही दरोगा के खिलाफ कार्यवाही कर पाएगी या फिर मामले को फाइलों में ही दफन कर दिया जाएगा
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








