विधायक दिनेश रावत व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने बजट पर की चर्चा
हैदरगढ़/बाराबंकी–07 फरवरी
शनिवार को हैदरगढ़ के ब्लॉक सभागार में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आयोजित विधानसभा चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिनेश रावत ने बैठक में हिस्सा लिया और केंद्रीय बजट के बारे में आम लोगों को जानकारी दी|
दिनेश रावत ने विशेष रूप से बजट में शामिल कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और लोगों को बताया कि इस बजट से विकास, रोजगार और स्थानीय परियोजनाओं को कैसे फायदा मिलेगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि बजट सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है और इससे जनता को लाभ मिलेगा, खासकर स्थानीय स्तर पर विकास और सामाजिक योजनाओं के संदर्भ में पिछले दिनों पेश हुये बजट को लेकर चर्चा की|
यह कार्यक्रम ब्लॉक सभागार हैदरगढ़ में दोपहर 12 बजे बजट चर्चा के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें विधायक ने उपस्थित लोगों से केंद्रीय बजट के मुख्य क्षेत्रों और लाभों को समझने तथा उनके सवालों का उत्तर देने का जिम्मा उठाया|
वहीं भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने कहा कि आमजन मानस के लिये लाभकारी बजट है|
इस अवसर पर बोलते हुये श्री सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत–2047’ के दूरदर्शी संकल्प को साकार करने में यह बजट बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा किसानों,युवाओं,महिलाओं,व्यापारियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में यह बजट कैसे उपयोगी व लाभकारी सिद्ध होगा इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की! कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत मिश्रा मोहित ने किया|
कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी हैदरगढ़ पूजा सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल,मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा,मंडल अध्यक्ष कोठी राम तीरथ वर्मा,मंडल अध्यक्ष त्रिवेदीगंज सचिन वर्मा,मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह मोनू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह,सौरभ मिश्रा,शेखर मिश्रा,हरिकृष्ण शुक्ला,प्रधान बरांवां बृजेश सिंह,प्रधान बेहटा रामकिशोर मिश्रा,सोनू बाजपेयी,वेद बाजपेयी,मन्नू शुक्ला,जटा पांडेय सहित काफी संख्या में सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








