UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवसानेश्वर मंदिर में चोरी की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

trfgcvkj.blkjhgfd

बार एशोसिएशन अध्यक्ष अचल मिश्रा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन,अवसानेश्वर में पुलिस चौकी,व आसपास के इलाके में सीसीटीवी लगाने की उठी मांग

हैदरगढ़/बाराबंकी–05 फरवरी 

 बुधवार को हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक और पौराणिक तीर्थस्थल अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी की बड़ी घटना से जहाँ आमजन आक्रोशित हैं वहीं अब तहसील बार एशोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपना रोष प्रकट करते हुये कड़ी कार्रवाई की मांग की है!

गुरूवार को तहसील खुलते ही तहसील बार एशोसिएशन के अध्यक्ष अचल मिश्रा की अगुवाई में सारे अधिवक्ता एकत्रित हुये और शर्मशार करने वाली इस घटना को लेकर एक 10 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा को सौंपा!

मांगपत्र में प्रमुख रूप से कहा गया कि अवसानेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिये लगभग 12 जिलों से लोग आते हैं वहीं सावन के महीने में करंट फैलने से हुई दुर्घटना का भी जिक्र किया गया है!

साथ ही दो थाने की सीमा को जोड़ने वाले पौराणिक स्थल अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुलिस चौकी बनाने व आसपास के इलाके को सीसीटीवी से लैस करने की पुरजोर मांग हुई है वहीं प्रशासन से इस मामले में सहयोग मिलने के भी आसार जताये गये हैं!

घटना का खुलासा जल्द करने की मांग की गयी है व चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग हुई है!

इस अवसर पर तहसील बार एशोसिएशन के अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री ऊषा सिंह,कमल कुमार पांडेय,रूप नारायण वर्मा,बनवारी लाल,आशीष मिश्रा,सुनील त्रिवेदी,राम प्रताप सिंह,विभोर गुप्ता व सोमिल शुक्ला के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता एकत्रित रहे!

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                           ब्यूरो चीफ़ 

                                         शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें