अवसानेश्वर महादेव मंदिर में लाखों की चोरी,चांदी का छत्र,मुकुट और दानपात्र उड़ा ले गए चोर पुलिस कर रही मामले की जांच
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ा चोर
मौके पर पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व उपजिलाधिकारी के साथ कई थाने की पुलिस,सर्विलांस टीम व फोरेंसिक टीम मौजूद रही
हैदरगढ़/बाराबंकी–04 फरवरी
बुधवार की सुबह हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात से तहलका मच गया! पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक, और सबसे प्राचीन धरोहर के रूप में विख्यात धर्मस्थल अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर का है जहाँ पर बीती रात हुई चोरी की बड़ी वारदात से पूरे इलाके में हडकंप मच गया! प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की मध्य रात्रि में मंदिर के अंदर घुसे चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने में कामयाब रहे! लगभग आठ किलो चांदी और दानपात्र में रखी नकदी गायब करके चोर भागने में कामयाब रहे! एक नकाबपोश चोर सीसीटीवी फुटेज में चोरी करता साफ नजर आ रहा है!
बुधवार सुबह जब मंदिर के मुख्य पुजारी शिवम गिरि पहुंचे तो देखा कि मंदिर का गेट टूटा हुआ है और शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र , मुखौटा और अरघा सब गायब है! पुजारी ने इसकी सूचना मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरि को दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गयी! मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के साथ साथ लोनी कटरा पुलिस और कोठी पुलिस भी जांच में जुट गई!
क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़,उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ सहित पुलिस ने मौके पर गहनता से निरीक्षण किया,पुलिस ने एक एक सीसीटीवी फुटेज खंगाला! मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये सर्विलांस टीम और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की और साक्ष्य जुटाये! अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे, देर शाम को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भी मौके पर जाकर मौका मुआयना किया और त्वरित जांच की बात कही! कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है! फिलहाल मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा! अब देखना है कि मामले का खुलासा आखिर कब होगा? फिलहाल चोरी की इस बड़ी वारदात ने मुकामी पुलिस और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान जरूर खड़े कर दिये हैं!
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








