लड़की के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, सास-ससुर,दो ननद व दामाद समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा
हैदरगढ/बाराबंकी–02 फरवरी
पूरा मामला सुबेहा थाना क्षेत्र का है जहाँ पर सुबेहा थाना क्षेत्र के चौधरी का पुरवा गांव निवासी सहजराम की पुत्री सुनीता (20) की शादी थाना क्षेत्र के ही लालू पुरवा मजरे जमीन हुसैनाबाद निवासी सूरज पुत्र कल्लू के साथ अप्रैल 2025 में हुई थी।मृतका के पिता ने सुबेहा थाने मे प्रार्थनापत्र देते हुए आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिये उनकी पुत्री सुनीता की हत्या कर दी, और कहा कि सोने की चेन व मोटरसाइकिल के लिए आये दिन प्रताड़ित करते थे।
बीती 31 जनवरी को अन्य लोगों के माध्यम से लड़की के पिता को सूचना मिली कि सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला, ससुराल पक्ष के लोग शुकुल बाजार जनपद अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये हैं पीड़ित परिजन के पहुंचते ही ससुराल वाले लाश छोड़कर भाग गये|
पीड़ित पक्ष ने सूचना शुकुल बाजार थाने पर दी। जिसके बाद हरकत में आई शुकुल बाजार पुलिस ने लाश कब्जे मे लेते हुए गौरीगंज भेजकर पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के गले पर गहरा काला निशान दिख रहा है। जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका प्रतीत होती है। सुबेहा एस एच ओ यशकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है जिसमें दामाद समेत लड़की की सास- ससुर व दो ननद समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है अंतिम संस्कार के समय हुई थी मारपीट
सोमवार की दोपहर जब सुनीता का अंतिम संस्कार हो रहा था वहाँ पर ससुराल पक्ष की गलत बयानबाजी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई जिसे वहाँ मौजूद लोगों ने शांत कराया|
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की पीड़ित के घर पहुंचकर सपा नेता व पूर्व चेयरमैन चौधरी अदनान ने परिवार को ढांढस बंधाया व परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया|
चौधरी अदनान के साथ श्याम पांडेय ने भी पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की|
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








