हैदरगढ़/बाराबंकी–01 फरवरी
हैदरगढ़ पुलिस टीम को क्षेत्र में हो रही चोरियों को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है! पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा की मदद से दिनांक 01.02.2026 अभियुक्तगण 1. शिवशंकर पुत्र बद्री निवासी ग्राम भिखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 2. दीपक पुत्र धुन्नर निवासी ग्राम दरियाव सिंह का पुरवा मजरे भिखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को सुल्तानपुर लखनऊ रोड स्थित ग्राम भिखरा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का एक पम्पिंग सेट फील्ड मार्शल तथा घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस .315 बोर, एक नाजायज चाकू व एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर दोषियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 32/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम शिवशंकर उपरोक्त व मु0अ0सं0 33/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम दीपक पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर पैसा कमाने तथा खर्चा चलाने हेतु चोरी करते है। दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भिखरा में खेत में सिंचाई हेतु लगे एक पम्पिंग सेट इंजन को चोरी किया था। जिस संबंध में मु0अ0सं0 31/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल, दरोगा अमन सैनी,फरीद मुहम्मद, नीलेश कुमार,उमेश चन्द्र यादव, बृजेश यादव शामिल रहे!
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








