वाराणसी–29 जनवरी
बीएचयू के रुइया छात्रावास में रहने वाले छात्र पीयूष तिवारी की बृहस्पतिवार दोपहर को बिरला छात्रावास के कुछ छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी इस घटना की जानकारी मिलते ही रुइया छात्रावास के सैकड़ों छात्र आक्रोशित होकर बिरला चौराहे पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर इंस्पेक्टर लंका राजकुमार शर्मा व बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे आक्रोशित छात्रों को काफी मशक्कत के बाद समझाकर शांत कराया गया जिसके बाद छात्र वापस रुइया छात्रावास लौटे।
छात्रों का आरोप है कि पीयूष को बेवजह घेरकर पीटा गया, जबकि हमलावरों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इसी से नाराज़ छात्र गमछा से मुंह बांधकर विरोध जताते रहे|
छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मौके पर पीएसी भी तैनात करनी पड़ी इंस्पेक्टर लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्र से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई!!
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








