UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कर्मचारी की मौत मामले में उठाई आवाज तो मिला तबादले का फरमान

trfgcvkj.blkjhgfd

लखीमपुर खीरी–27 जनवरी 

लखीमपुर खीरी में टीजी-2 रामगोपाल राणा की मौत मामले में प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर मध्यांचल डिस्कॉम ने बड़ी कार्यवाही कर जबरन दर्जनों कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया|

विदित हो कि लखीमपुर खीरी गढ़ी पावर हाउस पर तैनात टीजी-2 रामगोपाल राणा की हार्ट अटैक से हुई मौत हो गई जिसने पूरे बिजली विभाग को झकझोर कर रख दिया सहकर्मियों का आरोप है कि अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल की कथित प्रताड़ना इस दुखद घटना की बड़ी वजह बनी इसी आरोप को लेकर बिजली कर्मियों ने सदर कोतवाली का घेराव किया और नई बस्ती पावर हाउस पर धरने–प्रदर्शन कर कार्यवाही व बर्खास्तगी की मांग करने लगे|

मृतक के बहनोई महादेव के अनुसार शुक्रवार देर रात बंद कमरे में हुई बैठक में रामगोपाल राणा को अधीक्षण अभियंता ने कड़ी फटकार लगाई गई जिसके बाद मृतक रामगोपाल राणा देर रात घर पहुंचे और सदमे में रहे पूरी रात सो नहीं सके सुबह तड़के उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई|

घटना की सूचना मिलते ही साथी कर्मचारी आक्रोशित और उग्र हो गए उन्होंने अधीक्षण अभियंता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया|

कर्मचारियों का आरोप है कि विरोध से नाराज़ प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय सख्त प्रशासनिक कदम उठाए और विरोध प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया|

कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा सहानुभूति के बजाय तानाशाही दिखाते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किए गए जारी कार्यालय आदेशों में प्रदर्शन में शामिल बताए जा रहे टीजी-2 कर्मियों और कार्यालय सहायको के नाम शामिल हैं स्थानांतरण आदेश में उन्हें वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त कर नई इकाइयों में जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं|

कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्यवाही गलत के खिलाफ़ आवाज़ उठाने की सज़ा के रूप में की गई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|

आदेश के मुताबिक कई कर्मचारियों को लखीमपुर से सैकड़ों किलोमीटर दूर अन्य जनपदों/क्षेत्रों में भेजा गया है साथ ही ईआरपी पर कार्यमुक्त करने के निर्देश भी तत्काल प्रभाव से लागू किए गए प्रबंधन के इस गैर जिम्मेदाराना रवैए और कायराना हरकत के चलते कर्मचारियों में काफी रोष है कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन ने बदले की भावना से जो स्थानांतरण की कार्यवाही की है उसे वापस ले अन्यथा आर–पार की लड़ाई के लिए तैयार रहे|

                                        दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                                ब्यूरो चीफ़ 

                                               राजन कश्यप 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें