हैदरगढ़/बाराबंकी–26 जनवरी
हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विकास खण्ड सिद्धौर में किसानों व आम जनमानस के साथ साथ सरकारी एवं व्यक्तिगत संस्थानों पर गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया!
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति ने गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया!
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौधरी के तत्वाधान में तिरंगा रैली निकाली गयी, साथ ही सैकड़ो किसानों ने ट्रैक्टर के साथ में पैदल तिरंगा रैली भी निकाली !
शिव कुमार युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या ने अपने आवास पूरे टिकैतन से कैसरगंज होते हुए मदारपुर चौराहे होते हुए कोठी थाने के पास जैदपुर मोड़ पर सम्पन्न किया किया । कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या शिव कुमार,युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आजाद ,युवा तहसील अध्यक्ष हैदरगढ़ वीरेंद्र कुमार, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर ललित कुमार, राजरानी ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर,और शिवा, जगरूप ,शिवमंगल ,सचिन ,राकेश, तमाम पदाधिकारी , सदस्य गण व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








