हैदरगढ़/बाराबंकी–26 जनवरी
सोमवार को जहाँ पूरे देश में 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया , वहीं विकास खण्ड हैदरगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेहटा में प्रधान प्रतिनिधि रामकिशोर मिश्रा व उनके पुत्र अनुज मिश्रा द्वारा उनके आवास पर जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया! इससे पहले ध्वजारोहण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ उसके बाद लोगों के लिये मिष्ठान और जलपान की भी भव्य रूप से व्यवस्था रही! 1100 जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया! इस दौरान लगभग ग्रामसभा के अधिकांश लोग मौजूद रहे और कंबल का लाभ प्राप्त किया! कंबल पाकर लोगों के चेहरे की मुस्कान देखते बन रही थी। रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि हर साल जरूरतमंदों को कंबल दिया जाता है और ऐसा करके उन्हें काफी सुकून मिलता है! ये आयोजन लगातार पिछले काफी वर्षों से किया जा रहा है|
इस मौके पर बाबा कमलेश दास जी महाराज, रामसिंह मास्टर,शंभू दयाल मिश्रा,महेश तिवारी, जयसिंह, मासूक अली,गुड्डू मिश्रा,अंगद रावत,संदीप मिश्रा, गुड्डू सिंह कोटेदार, हीरालाल रावत,शीतला दीन रावत,वीरेंद्र कश्यप,लल्लू पंडित,सलमान,हरिशंकर मिश्रा,सुनीत मिश्रा,स्वामीनाथ मिश्रा,गुरूशरण मिश्रा,गुड्डू साहू,पुतई सिंह,नन्हे सिंह,शेखर सिंह,बब्लू दुबे,सरबजीत पाल,बद्री पाल समेत लगभग सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








