UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

किसान झटका वाले तार लगाकर बचा रहे फसलें आवारा पशु भी बने मुसीबत  

trfgcvkj.blkjhgfd

बाराबंकी–25 जनवरी

बाराबंकी के किसानों ने अपनी फसलों को आवारा पशुओं और बंदरों से बचाने के लिए खेतों के किनारों पर झटका तार लगा रखा है|

इस तरह आलू और सरसों की फसलें सुरक्षित रह पा रही हैं जो अब पकने की आखिरी चरण में हैं|वहीं गेहूं की फसल भी तैयार हो रही है। किसानों का मानना है कि अगर गौ–शालाओं में आवारा पशुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं होती तो ये पशु सड़कों और खेतों में नज़र नहीं आते इस तरह बेहतर प्रबंधन से किसानों को अधिक सुरक्षा और फसलों को कम नुकसान होता है|

आवारा पशुओं और बंदरों का खेती पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है ये पशु फसलों को बर्बाद करते हैं जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है|

बंदर अक्सर फसलों को नष्ट कर देते हैं जो खेती की पैदावार कम कर देता है|

इसके अलावा ये पशु लोगों के घरों और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाते हैं जिससे आम जीवन में भी परेशानी बढ़ जाती है|

किसानों का कहना है इन समस्याओं से निपटने के लिए बेहतर प्रबंधन और गौ शालाओं की समुचित व्यवस्था अत्यंत ज़रूरी है|

                                     दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                             ब्यूरो चीफ़ 

                                         शिवम् अवस्थी 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें