हैदरगढ़ /बाराबंकी–20 जनवरी
नगर पंचायत हैदरगढ़ से सटे हुए ग्राम पंचायत अंसारी के भावी प्रधान राजू सिंह ने नैनखेरा मुख्य चौराहा के पटाखा मैदान में भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया। उपरोक्त आयोजन में अंसारी, नैनखेर, पूरे कुमेदान, अंदूपुर, लालपुर, बारीखेरा, भवन खेरा, बाबा का पुरवा, नया का पुरवा, कल्यानपुर, किल्ला, लालपुर, पूरे ताले सिंह सहित अन्य कई ग्रामीणों के भी गणमान्यों ने खिचड़ी भोज का आनंद उठाया। खिचड़ी भोज का कार्यक्रम दोपहर बारह बजे से देर रात्रि तक चलता रहा|
खिचड़ी भोज में बिरहा गायन का भी अनोखा आयोजन हुआ जिसका लुत्फ सभी गणमान्यो ने लिया व परम आनंद की अनुभूति महसूस की। उपरोक्त कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का राजू सिंह भावी प्रधान प्रत्याशी अंसारी के कर कमलों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हैदरगढ़ के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता पंकज दीक्षित,भावी ब्लॉक प्रमुख व सनातन एकता मंच के संरक्षक अमित सिंह, मौजूदा चेयरमैन आलोक तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्नू भैय्या,महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ लाखन सिंह पूर्व प्रधान,राजेश अवस्थी, अशोक मिश्रा किल्ला,दीपक दीक्षित,राजू मिश्रा लालपुर,अतुल सिंह,गंगा शंकर पांडेय,सूर्यबली रावत,प्रकाश गौतम,चंद्रशेखर तिवारी,राजू मौर्य, राजू लोधी राजपूत,सत्यनारायण,गिरधारी,घनश्याम सिंह उर्फ सुरेश प्रताप सिंह, नीरज बाजपेयी, राजेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू भैय्या व ग्राम पंचायत के हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
दैनिक सुदर्शन प्रवाह
ब्यूरो चीफ़
शिवम् अवस्थी








