UDYAM-UP-50-0248277

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राजनाथ सिंह से मिले भाजपा नेता ने गिनाई क्षेत्र की समस्याएं

trfgcvkj.blkjhgfd

लखनऊ–19 जनवरी

दिल्ली पहुंचकर रक्षा मंत्री से मिले भाजपा के युवा नेता अमन त्रिपाठी ने खरगापुर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया

ज्ञात हो कि लखनऊ के खरगापुर गोमतीनगर विस्तार निवासी एवं भाजपा के सक्रिय युवा नेता अमन त्रिपाठी ने दिल्ली में देश के माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान अमन त्रिपाठी ने अपने क्षेत्र खरगापुर की प्रमुख जन समस्याओं को माननीय रक्षा मंत्री जी के समक्ष रखा

अमन त्रिपाठी ने विशेष रूप से खरगापुर क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज न होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम जनता, विद्यार्थियों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही क्षेत्र की अन्य विकासात्मक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं से भी माननीय रक्षा मंत्री जी को अवगत कराया गया।

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए रेलवे ओवरब्रिज सहित सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अमन त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनका निरंतर प्रयास है माननीय रक्षा मंत्री जी की सकारात्मक पहल से खरगापुर क्षेत्र के नागरिकों में विकास को लेकर नई आश जगी है|

                                       

                                        दैनिक सुदर्शन प्रवाह 

                                               ब्यूरो चीफ़ 

                                           राजीव श्रीवास्तव 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें